Please wait
एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic

'द इंडिया स्टोरी' की पहले दिन की कमाई आयी सामने

काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े अभिनीत फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' बॉक्स ऑफिस पर बेहद धीमी शुरुआत करने में सफल रही। कीटनाशकों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर प्रभाव जैसे सामाजिक मुद्दे पर आधारित यह फिल्म पहले दिन दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही। शु

25 Jul 2026

'द इंडिया स्टोरी' की पहले दिन की कमाई आयी सामने

काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े अभिनीत फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' बॉक्स ऑफिस पर बेहद धीमी शुरुआत करने में सफल रही। कीटनाशकों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर प्रभाव जैसे सामाजिक मुद्दे पर आधारित यह फिल्म पहले दिन दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने भारत में रिलीज के पहले दिन महज 16 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि विदेशी बाजारों में इसका कोई कारोबार दर्ज नहीं हुआ।

चेतन डीके के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण सागर बी. शिंदे ने लगभग 20 से 30 करोड़ रुपये के बजट में किया है। फिल्म की शूटिंग पुणे और कोल्हापुर में हुई है और इसे हिंदी, तमिल तथा तेलुगू भाषाओं में रिलीज किया गया है। इसके बावजूद फिल्म को शुरुआती दिन दर्शकों का अपेक्षित समर्थन नहीं मिल सका।

फिल्म में काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े के अलावा मुरली शर्मा और मनीष वाधवा भी अहम भूमिकाओं में हैं। अब सभी की नजरें सप्ताहांत के कारोबार पर टिकी हैं। उम्मीद की जा रही है कि सकारात्मक प्रतिक्रिया और वर्ड ऑफ माउथ के दम पर फिल्म की कमाई में आने वाले दिनों में कुछ बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'द इंडिया स्टोरी' की पहले दिन की कमाई आयी सामने
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े अभिनीत फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' बॉक्स ऑफिस पर बेहद धीमी शुरुआत करने में सफल रही। कीटनाशकों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर प्रभाव





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News